फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 11 to 17 November 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (11 to 17 November) : जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Nov 2024 05:27 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal: सप्ताह की शुरुआत में आप जिस व्यक्ति से अपेक्षा करेंगे वही समय पर काम नहीं आएगा। ऐसे में किसी दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय हर कार्य को अपने दम पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। 

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 11 to 17 November 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही आपाधापी भरी रहे लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके नियंत्रण में आती हुई नजर आएंगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके काम में बाधा डालने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं।

सप्ताह की शुरुआत में आप जिस व्यक्ति से अपेक्षा करेंगे वही समय पर काम नहीं आएगा। ऐसे में किसी दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय हर कार्य को अपने दम पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि सप्ताह के अंत तक आपको आर्थिक दिक्कत से न जूझना पड़े तो आपको सप्ताह से ही धन का प्रबंधन करके चलना चाहिए। सप्ताह के मध्य में पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


इस सप्ताह माता की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार चल रही है तो समझौता करने में आपका स्वाभिमान आड़े आ सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed