फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 06 to 12 january weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (06 to 12 january): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal: किसी के साथ हाल में हुई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आपको अपने माता-पिता का से पूरा स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसंगिनी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 06 to 12 january weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी कार्य के लिए किये गये विशेष प्रयास सफल होंगे। करियर एवं कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ सूचना से होगी। जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी स्थान विशेष पर तबादले अथवा किसी पद या जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। बीते कुछ समय से आपके भीतर जो आलस्य और निष्क्रियता बनी हुई थी, वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी और आप अपने सभी कार्यों को पूरे मनोयोग और परिश्रम के साथ करेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके चोटिल होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं और जल्दबाजी में कार्य करने से बचें। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हाल में हुई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आपको अपने माता-पिता का से पूरा स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसंगिनी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री राम की पूजा एवं श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed