फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 8 To 14 August 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 08 Aug 2022 12:19 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 08 Aug 2022 12:19 AM IST
सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 8 To 14 August 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको पूर्व में किए गए बेहतर कार्य के लिए कार्यक्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। सीनियर और जूनियर आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। इस सप्ताह कारोबार में आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। आप जिस चीज को हाथ लगाएंगे, उसमें आपको लाभ होगा, लेकिन कामकाज के साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। विशेष रूप से मौसमी बीमारी के प्रति अधिक सचेत रहें। सप्ताह के मध्य में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा संभव है। जिन घरेलू समस्याओं को लेकर आप बीते सप्ताह से परेशान होते चले आ रहे थे, इस सप्ताह उनका समाधान निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, जिसके सहयोग से लंबे से अटके हुए कार्य चुटकी बजाते ही पूरे जाएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम पर अपनी सहमति की मुहर लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन शिव भगवान को बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर पूजा करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed