{"_id":"662f265d3f74d37c1c094a2a","slug":"saptahik-makar-rashifal-29-april-to-05-may-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 29 Apr 2024 10:18 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:18 AM IST
सार
Capricorn Weekly Horoscope: यदि आप कांट्रैक्ट या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आय के अतिरिक्त सोर्स बनेंगे। पेशेवर लाइफ शानदार बनी रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार को आगे बढ़ाने का बड़ा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। यदि आप कांट्रैक्ट या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आय के अतिरिक्त सोर्स बनेंगे। पेशेवर लाइफ शानदार बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे।
सप्ताह के मध्य में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यह समय समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। उन्हें उच्च पद से नवाजा जा सकता है। समाज में उनकी ख्याति बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने परिश्रम और बुद्धिबल के जरिए मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पूर्व में किए गये निवेश से धन लाभ होगा। कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं लाभ से मन में संतोष का अनुभव होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवाान शिव को बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।