{"_id":"6587caa922e6b415e00b8618","slug":"saptahik-makar-rashifal-25-31-dec-2023-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 24 Dec 2023 12:42 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:42 PM IST
सार
मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह बड़े बदलाव का कारण बनेगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह बड़े बदलाव का कारण बनेगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक तबादला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी साख को बचाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने सीनियर के साथ जूनियर का भी विरोध झेलना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो इस सप्ताह कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी मेें न लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। मकर राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं तो वहीं भूमि-भवन से जुड़े विवाद भी आपकी चिंता का कारण बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए उसकी भावनाओं की अनदेखी न करें। कठिन समय में जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा तथा बजरंग बाण का पाठ करें।