{"_id":"64e1ecf1d27c852c24041485","slug":"saptahik-makar-rashifal-21-27-august-2023-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 20 Aug 2023 04:32 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:32 PM IST
सार
यदि आप लंबे समय से अपने करियर में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह की शुरुआत में कहीं से बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें और अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने करियर और कारोबार से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि आप लंबे समय से अपने करियर में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह की शुरुआत में कहीं से बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें और अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए है। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में तेजी से वृद्धि होता हुआ पाएंगे। बाजार में आई तेजी का लाभ प्राप्त होगा तो वहीं मार्केट में फंसा धन भी आसानी से निकल आएगा। थोक के मुकाबले फुटकर व्यवसायियों को ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं के पद और कद में बढ़ोत्तरी होने से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सन्तान को मिलने वाली सफलता आपकी खुशियों दोगुनी वृद्धि करेगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी आपकी सामान्य रहने वाली है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता की तरफ से आपको विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।