फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 19-25 June 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (19- 25 June): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Jun 2023 05:34 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 05:34 PM IST
सार

इस दौरान घर-परिवार में कोई प्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक से पिकनिक-पार्टी या फिर किसी धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 19-25 June 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर राशि 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ साबित होगा। ऐसे में आपको इस दौरान अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान यदि आप अपने करियर-कारोबार की दिशा में प्रयास करते हैं तो वो सफल साबित होते नजर आएंगे और उसमें आपको  लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान घर-परिवार में कोई प्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक से पिकनिक-पार्टी या फिर किसी धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन निकल सकता है, जिससे उन्हें काफी सुकून मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय काफी शुभ साबित होगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में धन  का लेन-देन करते समय अथवा किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और कोई भी निर्णय शुभचिंतकों की सलाह से लें। लव लाइफ की बात करें तो इस सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे दूर करने में कोई महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी के लिए कुछ समय जरूर निकालें। 
उपाय: प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा में बेलपत्र चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed