{"_id":"640d655d0476d70b5d04f4e7","slug":"saptahik-makar-rashifal-13-19-march-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (13-19 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (13-19 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 12 Mar 2023 11:11 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:11 AM IST
सार
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी कुछ चुनौतियों को लिए रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर का अपेक्षा के अनुरूप कम सहयोग मिल पाएगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी कुछ चुनौतियों को लिए रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर का अपेक्षा के अनुरूप कम सहयोग मिल पाएगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ भी किसी बात को लेकर हुआ विवाद आपकी मानसिक चिंता का कारण बनेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आपके स्वभाव में क्रोध और झुंझलाहट देखने को मिलेगा। इस दौरान वाहन को सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है। जीवन के कठिन समय में कोई मित्र आपका काफी मददगार साबित होगा। इसकी मदद से न सिर्फ आप अपने पेशेवर जिंदगी बल्कि घरेलू समस्याओं से जुड़े मामलों का हल आसानी से निकालने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें और कागज संबंधी कार्यवाही में जरा भी लापरवाही न बरतें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझें। जीवन के कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।