फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 10 to 16 February weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (10 to 16 February): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Feb 2025 09:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 09:50 AM IST
सार

Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के पूर्वार्ध में परिश्रम के अनुरूप फल न मिलने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान मनचाही सफलता न मिलने के कारण आपका मन धर्म-अध्यात्म की ओर ज्यादा रमेगा। 

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 10 to 16 February weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर राशि 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में शार्टकट अपनाने अथवा किसी नियम को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अपने कागजी काम समय पर निबटा लेना चाहिए। 

सप्ताह के पूर्वार्ध में परिश्रम के अनुरूप फल न मिलने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान मनचाही सफलता न मिलने के कारण आपका मन धर्म-अध्यात्म की ओर ज्यादा रमेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने कारोबारी फैसले बहुत सोच-समझकर सावधानी के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी। असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने की अपेक्षा उसे कुछ दिनों के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन

Mercury Transit 2025: बुध करेंगे अपनी नीच राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को रहना होगा जरा बचके

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च में बढ़ोत्तरी के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई चिंता सता रसकती है। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र चढ़ाकर पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed