{"_id":"62779569496602085a566ec4","slug":"saptahik-makar-rashifal-09-may-to-15-may-2022-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 09 May 2022 12:26 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 09 May 2022 12:26 AM IST
सार
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में किस्मत का साथ पूरी तरह से नहीं मिल पाएगा। कामकाज में आने वाली अड़चनें आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में किस्मत का साथ पूरी तरह से नहीं मिल पाएगा। कामकाज में आने वाली अड़चनें आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। तय किए गए लक्ष्यों को पाने में आपकी खराब सेहत भी अड़चन डालेगी। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कर्मचारियों या पार्टनर पर आंख मूंद कर काम छोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा बड़ी आर्थिक चोट लग सकती है। कारोबार में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। विशेष रूप से सट्टा-लॉटरी आदि में धन लगाने से बचें। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों का थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई वरिष्ठ सदस्य परिजनों में उपजी गलतफहमी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। आपके द्वारा भी परिवार को एक सूत्र में बांधने के प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। वाहन धीरे चलाएं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से उपासना करें और शनिवार के दिन चीटिंयों को आटा डालें।