Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 05-11 June weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Jun 2023 11:24 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 05 Jun 2023 11:24 AM IST
सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में पहले चली आ रही बड़ी परेशानियों को दूर करके तमाम कामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 05-11 June weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में पहले चली आ रही बड़ी परेशानियों को दूर करके तमाम कामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र अथवा किसी सामाजिक संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़े तमाम क्षेत्रों में मिलने वाली कामयाबी में इष्ट-मित्रों का अहम रोल रहेगा। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने विरोधी लोगों को भी अपने पक्ष में लाने में कामयाब हो जाएंगे। लोग आपके नेतृत्व और काम करने की क्षमता का लोहा मानेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में अपना कारोबार चला रहे हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा और आप अपने कारोबार के विस्तार देने की योजना पर काम करेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों या फिर परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक-पार्टी का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए इजाजत दे सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: दिव्यांग व्यक्ति को अन्न, वस्त्र या धन आदि का दान करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed