{"_id":"67c40df7ed4eaa87c902a3cf","slug":"saptahik-makar-rashifal-03-to-09-march-2025-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Mar 2025 04:08 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 04:08 PM IST
सार
Saptahik Makar Rashifal: व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी निर्णय आदि से आपका लाभ प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य को बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह क्रोध अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू एवं कामकाज से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। इस दौरान अपका कार्य न तो घर में और न ही कार्यस्थल अथवा कारोबार में लगेगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखने के साथ लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएंं।
Rahu Ketu Gochar: जल्द ही राहु-केतु बदलने जा रहे अपनी चाल, इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन
नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह अपने कार्य को समय पर पूरा करने प्रयास करें अन्यथा उन्हें अपने उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह कार्यस्थल पर अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी निर्णय आदि से आपका लाभ प्रभावित हो सकता है। इस दौरान कारोबार से जुड़े गलत निर्णय होने की आशंका है, ऐसे में कोई भी अहम फैसला करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास को बनाए रखें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।