{"_id":"66d3c90e3d3735b93b057807","slug":"saptahik-makar-rashifal-02-08-september-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (02 -08 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (02 -08 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 01 Sep 2024 05:24 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:24 PM IST
सार
Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा के सिर पर कामकाज की अधिकता रह सकती है। यह समय उनके लिए परिवर्तनकारी बन रहा है जो आपके लिए थोड़ा परेशानी लिए भी रह सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहना चाहिए। इस सप्ताह भी आपके करियर-कारोबार में पूर्व के सप्ताह की भांति हालात बने रह सकते हैं और आपको मनचाही प्रगति एवं लाभ के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े कुछेक मामलों को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। मकर राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह किसी भी मसले को सुलझाते समय धैर्य को बनाए रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा के सिर पर कामकाज की अधिकता रह सकती है। यह समय उनके लिए परिवर्तनकारी बन रहा है जो आपके लिए थोड़ा परेशानी लिए भी रह सकता है। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में अपने दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निभाना होगा। किसी भी मिले टारगेट को समय पर बेहतर तरीके से करने की चुनौती आपके लिए पूरे सप्ताह बनी रहेगी। व्यवसायी वर्ग को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। हालांकि आपको माता-पिता की तरह से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन बजरंग बली की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।