फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 01-07 Jan 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और मनचाहे फल प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 01-07 Jan 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और मनचाहे फल प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नएं संबंधों को बढ़ाने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगोें को इस पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने के कारण आपको न सिर्फ आपको अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता बल्कि घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि निरंतर वृद्धि होती हुई नजर आएगी। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि को खरीदने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह कामना पूरी हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे न सिर्फ आपकी बड़ी चिंता दूर होगी बल्कि आपका समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आपका कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो आपको इस दौरान उससे मुक्ति भी मिल सकती है। विरोधी आपसे सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि के योग बनेंगे।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपका अधिकांश समय समाज सेवा अथवा धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में बीतेगा। इस दौरान परिवार के संग किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में मिठास बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें तथा शनिवार के दिन जरूरतमंदर व्यक्ति को काला कंबल दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed