{"_id":"62ef70c12fdcc749611495d2","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-8-to-14-august-2022-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 08 Aug 2022 12:24 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:24 AM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। हालांकि आप हर चुनौती का अपने बुद्धि, विवेक और साहस से सामना करने में सक्षम रहेंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। हालांकि आप हर चुनौती का अपने बुद्धि, विवेक और साहस से सामना करने में सक्षम रहेंगे। खास बात यह भी आपको किसी भी मुश्किल से निकलने में आपको अपने इष्टमित्रों और स्वजनों का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामलों के चक्कर में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा, जिसमें स्वजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के लिए सोच रहे थे, उन्हें कहीं से बेहतर आफर आ सकता है। हालांकि किसी भी निर्णय को लेते समय उन्हें अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेना चाहिए। पेशेवर रूप से यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में भी मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम-प्रसंग में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी तकलीफों को यदि छोड़ दें तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।