फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 8 To 14 April 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 07 Apr 2024 03:22 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 07 Apr 2024 03:22 PM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 8 To 14 April 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 
विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सामने कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। हालांकि खर्च के साथ-साथ विभिन्न स्रोतों से धन की आवक भी बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। हालांकि ऐसा करते समय आपको कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा एक छोटी सी भूल आपके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।

सप्ताह के मध्य में आपको नियम-कानून तोड़ने या फिर किसी भी प्रकार का झूठ बोलने से बचना चाहिए अन्यथा आपको अपयश झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के मन में इस दौरान आजीविका के क्षेत्र में बदलाव करने का ख्याल आ सकता है, लेकिन उन्हें ऐसा कोई भी कदम जल्दबाजी या भावना में बहकर उठाने से बचना चाहिए। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचें। निजी संबंधों की बात करें तो इस सप्ताह आपको स्वजनों की शिकवा-शिकायत झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


पूर्व में किसी व्यक्ति के लिए आपके द्वारा कहे गये शब्द आपकी शर्मिंदिगी का कारण बन सकते हैं। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी और कुटुंब के लिए जरूर निकालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed