{"_id":"638c56c639888d0a37579ba5","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-5-11-dec-2022-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (5-11 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (5-11 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 04 Dec 2022 01:44 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 04 Dec 2022 01:44 PM IST
सार
कुंभ राशि के जो जातक लंबे समय से सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय करने की सपना संजोए हुए थे,उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी होती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जो जातक लंबे समय से सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय करने की सपना संजोए हुए थे,उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी होती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों,घर की मरम्मत और पिकनिक पार्टी आदि पर आप खूब धन लुटाते हुए नजर आएंगे। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय कला,संगीत से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। किसी बड़ी उपलब्धि के चलते समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा। यह समय साझेदारी में व्यवसाय करने वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना साकार रूप लेती जर आएगी। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने इष्टमित्रों और स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से मित्रों या परिजनों के साथ किसी लंबी दूरी के पर्यटन स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन शनिदेव और पीपल के सामने आटे का चौमुखा दीया तेल डालकर जलाएं।
विज्ञापन
