{"_id":"63d61edb30a2300bf57dab86","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-30-jan-05-feb-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 29 Jan 2023 01:31 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 29 Jan 2023 01:31 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ से जुड़ी किसी योजना जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ से जुड़ी किसी योजना जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ा पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वेतन और सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने काम में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से आप अपने कारोबार में मनचाहा लाभ पाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। इस दौरान किसी योजना में धन निवेश करने पर भविष्य में लाभ की संभावना बढ़ेगी। हालांकि ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी पीपल के पेड़ के नीचे आटे से बना चौमुख दीया जलाएं।