फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 3-9 July weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (3-9 July): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 02 Jul 2023 03:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 02 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 3-9 July weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको व्यवसाय आदि के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के बड़े ऑफर मिल सकते हैं। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में टहल रहे हैं तो आपको इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में आपकी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। सप्ताह के उत्त्रार्ध में आपको संतानपक्ष से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद  से कोई बड़ी समस्या का हल निकल आने पर आप राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि होगी जिससे उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आपकी बात बन जाएगी वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें तथा शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed