फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 29 April To 05 May 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 29 Apr 2024 10:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 10:21 AM IST
सार

Aquarius Weekly Horoscope:  इस सप्ताह आप पूर्व में चली आ रही अनुकूलताओं में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवजह के कार्यों के अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 29 April To 05 May 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मिश्रित फलदायक रह सकता है। इस सप्ताह आप पूर्व में चली आ रही अनुकूलताओं में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवजह के कार्यों के अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायक साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। कुंभ राशि के जातक धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।


सप्ताह के मध्य में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने रिश्ते की मर्यादा को बनाए रखना होगा अन्यथा बनी बात बिगड़ भी सकती है। दांपत्य जीवन में अहंकार और गलतफहमी के चलते प्रेम और सामंजस्य में कमी आ सकती है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed