{"_id":"63831e91b41f5c119a419955","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-28-nov-04-dec-2022-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 27 Nov 2022 02:07 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:07 PM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बहुत सावधान रहना होगा जो अक्सर आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बहुत सावधान रहना होगा जो अक्सर आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश में जुटे रहते हैं। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करना श्रेयस्कर रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों पर खूब ध्यान देने की जरूरत रहेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बनाने में मुश्किल आ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान किसी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और भावनाओं को समझने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हुई अनबन आपके तनाव का बड़ा कारण बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीया जलाएं।
विज्ञापन