{"_id":"6587cb411b5804d9b308a9d8","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-25-31-dec-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 24 Dec 2023 12:42 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:42 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों को दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में किस्मत के भरोसे बैठे रहने की बजाय अपने कर्म पर भरोसा करना चाहिए तभी उनके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो पाएंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में किस्मत के भरोसे बैठे रहने की बजाय अपने कर्म पर भरोसा करना चाहिए तभी उनके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो पाएंगे। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रत और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा थकान भरी तथा अपेक्षा से कम फल देने वाली साबित होगी, जिसके कारण आपके मन में हताशा बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। किसी भी बड़ी डील करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेना चाहिए। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह फिजूल खर्ची पर नियंत्रण करने की जरूरत रहेगी। इस बात की अनदेखी करने पर आपको सप्ताह के अंत तक उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले कुंभ राशि के जातकों के लिए उत्तरार्ध का समय थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान किसी प्रिय सदस्य की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिसके चलते घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान तमाम तरह की सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के बावजूद आप खुद को सुखी एवं सुकून में पाएंगे। प्रेम संबंध के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी। इस दौरान परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं तथा पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।