फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 18-24 September weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (18-24 September): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 17 Sep 2023 12:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

कुंभ राशि वालों को लिए यह सप्ताह जरा ज्यादा ही भागदौड़ वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन से जुड़ी कोई परेशानी या फिर घर के किसी बुर्जुग की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 18-24 September weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि वालों को लिए यह सप्ताह जरा ज्यादा ही भागदौड़ वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन से जुड़ी कोई परेशानी या फिर घर के किसी बुर्जुग की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ उलझने की बजाय लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह के मध्य में आपके वित्तीय कौशल की परीक्षा हो सकती है। यह समस्या कारोबार से जुड़े लोगों से लेकर आम गृहणी को झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में धन का प्रबंधन करके चलें और बेवजह के खर्चों से बचें। सप्ताह के उत्त्रार्ध में आपको धन के साथ आपको अपनी ऊर्जा का भी सुदपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आप इस कठिन समय को भी बड़ी आसानी से पार कर जाएंगे। कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान करियर या कारोबार में रिस्क लेने से बचना चाहिए। ध्यान रहे कि यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बन रही हो तो ऐसा करने से बिल्कुल नहीं चूकें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं और उतावलेपन से बचें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपकों सही राह दिखाने के साथ आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed