{"_id":"652baed5098a297b7b0a2fda","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-16-22-oct-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 15 Oct 2023 02:56 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:56 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी इष्ट-मित्र या प्रोफशनल व्यक्ति की मदद से आप किसी कानूनी मामले का निबटारा करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यापार और घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से निकल आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की मार्केट में साख बढ़ेगी। यदि आप किसी मिशन पर काम कर रहे हैं तो आपको न सिर्फ अपनों का बल्कि अप्रत्याशित रूप से पराए लोगों का भी सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह सपताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें तथा शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल दान करें।