फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 13-19 March weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (13-19 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 12 Mar 2023 11:17 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 12 Mar 2023 11:17 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है जो लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 13-19 March weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है जो लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मनचाही जगह पर तबादला होने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजना पर काम कर रहे थे तो आपकी यह कामना पूरी होती नजर आएगी। ऐसा करने में आपको इष्ट-मित्रों के साथ घर-परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में कोई सुख-सुविधा से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना भी पूरी होगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ सकता है। उन्हें इस कार्य के लिए पुरुस्कृत भी किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रतिष्ठित और प्रभावी व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। जिसकी मदद से सत्ता-सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। 
उपाय- प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed