फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 12 to 18 Feb 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 11 Feb 2024 11:57 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Feb 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 12 to 18 Feb 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कुंभ 

विज्ञापन

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात को गांठ बांध कर रख लेनी चाहिए। इस हफ्ते भूलकर भी अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और न ही उसे कल पर टालने की कोशिश करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली बेवजह की मुश्किलों के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को किसी गलती के कारण सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कामकाज में बदलाव और कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के असहयोग से आप परेशानी महसूस करेंगे। इस दौरान मौसम जनित बीमारी भी आपके शारीरिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या, खानपान के साथ अपने शरीर का विशेष ख्याल रखें।


रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान किसी बात को लेकर भाई-बहनों के साथ तकरार हो सकती है। गृह क्लेश के कारण आपका कामकाज भी प्रभवित हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है और उन पर आलस्य हावी रहेगा। किसी भी नियम-कानून को तोड़ने और वाहन तेज चलाने से बचें अन्यथा आर्थिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed