फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   saptahik Kumbh Rashifal 11 to 17 November 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope( 11 to 17 November): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Nov 2024 05:27 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

Saptaaik Kumbh Rashifal: सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता हैं। इस दौरान अपना खानपान एवं दिनचर्या सही रखें। 

विज्ञापन
saptahik Kumbh Rashifal 11 to 17 November 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने में अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके सामने करियर और कारोबार को लेकर तमाम तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और विवेक के साथ उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़े खर्चों के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य मनमुताबिक तरीके से न पूरे हो पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा।


सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता हैं। इस दौरान अपना खानपान एवं दिनचर्या सही रखें। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यक्तिगत रिश्तों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके पिता के साथ किसी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको लोगों से पूरा सहयोग और समर्थन मिले तो आपको उनके साथ विनम्रता और आदर के साथ पेश आना होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें तथा उसका बेवजह प्रदर्शन न करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed