फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   saptahik Kumbh Rashifal 10 to 16 February 2025 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (10 to 16 February): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
सार

Saptahik Kumbh Rashifal: सप्ताह के मध्य में अपने क्रोध पर काबू रखें और लोगों की छोटी-मोटी बातों पर रिएक्ट करने से बचें। इस दौरान कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से किसी बात को लेकर तनाव होने की आशंका बनी रहेगी। 

विज्ञापन
saptahik Kumbh Rashifal 10 to 16 February 2025 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ राशि 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धैर्य की परीक्षा देनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछेक परेशानियां चिंता का कारण बन सकती हैं। कुल मिलाकर करियर-कारोबार आदि की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलप्रद बन रहा है। इस दौरान लोगों को मिलाजुला कर चलने में ही आपका भला रहेगा। 

Mercury Transit 2025: बुध करेंगे अपनी नीच राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को रहना होगा जरा बचके
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में अपने क्रोध पर काबू रखें और लोगों की छोटी-मोटी बातों पर रिएक्ट करने से बचें। इस दौरान कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से किसी बात को लेकर तनाव होने की आशंका बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उत्तरार्ध का समय चुनौती भरा रहेगा। इस दौरान उन्हें बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी सरकारी निर्णय से आपको परेशानी का अनुभव हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में खर्चों में वृद्धि होने से बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह छोटे भाई अथवा बहन से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए संवाद बनाए रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed