{"_id":"627797fa97f7940a63158d27","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-09-may-to-15-may-2022-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 09 May 2022 12:35 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 09 May 2022 12:35 AM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए जाने वाले प्रयास और परिश्रम का परिणाम मिलने में थोड़ी देर अवश्य लगेगी लेकिन उन्हें इसका शुभ परिणाम ही मिलेगा।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए जाने वाले प्रयास और परिश्रम का परिणाम मिलने में थोड़ी देर अवश्य लगेगी लेकिन उन्हें इसका शुभ परिणाम ही मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में सेहत और संबंध दोनों का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान कुटुंब में किसी के द्वारा कही गई बात से आपका दिल दुख सकता है। हालांकि आपको किसी भी क्रिया की प्रतिक्रिया देने से बचना उचित रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी से बाहर ही निबटा लेना उचित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह का पूर्वार्ध भले ही कुछेक कठिनाईयों के साथ बीते लेकिन उत्तरार्ध में आपको चीजें पटरी में लौटती हुई दिखाई देंगी। इस दौरान रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास में आंशिक ही सही लेकिन सफलता मिलती नजर आएगी। इस दौरान मिलने वाले किसी अवसर को हाथ से न जाने दें। व्यवसाय में अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। इस दौरान लव पार्टनर के साथ बेहतर बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और शनिवार के दिन दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।