{"_id":"677a0bc7990e02f80a04ae0f","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-06-to-12-january-2025-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (06 to 12 january): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (06 to 12 january): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
सार
Saptaaik Kumbh Rashifal: आप उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सपताह के अंत तक आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति इस सप्ताह अपनी प्रगति और आय से संतुष्ट रहेंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुंभ राशि
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप पर सीनियर का पूरा आशीर्वाद और जूनियर का सहयोग बना रहेगा। टीमवर्क के जरिए आप बेहतर रिजल्ट देने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार की दिशा में किए गये विशेष प्रयास सफल होंगे। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सपताह के अंत तक आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति इस सप्ताह अपनी प्रगति और आय से संतुष्ट रहेंगे।
यह सप्ताह कला जगत से जुड़े एवं लेखन कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। उनके कार्यों को सराहा जाएगा। कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। कारोबार में लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति से भी लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
विज्ञापन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।