{"_id":"64294285531069841f09d623","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-03-09-april-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 02 Apr 2023 04:04 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 02 Apr 2023 04:04 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह ज्यादा शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह ज्यादा शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह यदि आप अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको अपनी उम्मीद से ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान करियर-कारोबार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान रहेंगे और आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कामकाजी महिलाओं की प्रगति होगी, जिससे उनका मान-सम्मान कार्यक्षेत्र और घर में बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की सप्ताह के अंत में कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। समाज और पार्टी के भीतर उनका रुतबा बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करते हुए रुद्राष्टकं का पाठ करें।