{"_id":"64a11e14b546dad96b0c18e3","slug":"saptahik-kark-rashifal-3-9-july-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (3-9 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (3-9 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Jul 2023 12:47 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:47 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ी शुभ सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह भूमि-भवन को खरीदने या बेंचने का सपना सच हो सकता है। इस सौदे में आपको बढि़या लाभ होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी संभव है। इस पूरे सप्ताह माता-पिता की ओर से विशेष स्नेह और सहयोग बना रहेगा।
व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार से संबंधित कोई बड़ी डील हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान तीर्थ यात्रा के भी योग बनेंगे। भौतिक सुख-साधन से जुड़े चीजों में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सभी तरह के मतभेद दूर होंगे और नजदीकियां बढ़ेंगी। शादीशुदा लोगों को संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह घर-परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।