{"_id":"641fdb81821d1dd9970535c7","slug":"saptahik-kark-rashifal-27-march-02-april-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (27 March-02 April) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (27 March-02 April) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Mar 2023 11:22 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:22 AM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ी सफलता आपकी झोली में गिर सकती है, लेकिन इसके जोश में आकर होश खोने से आपको बचना होगा।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ी सफलता आपकी झोली में गिर सकती है, लेकिन इसके जोश में आकर होश खोने से आपको बचना होगा। किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें नहीं तो भविष्य में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगोंं के लिए गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी पदोन्नति या मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार की सोच रहे थे तो उसमें आ रही बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के अंत में मित्र या परिजनों के साथ पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिव की साधना में चालीसा का पाठ या फिर शिव मंत्र का रुद्राक्ष से जप करें।