{"_id":"62b818ac0cd06c16be7146fc","slug":"saptahik-kark-rashifal-27-june-to-03-july-2022-weekly-cancer-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 27 Jun 2022 12:56 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:56 AM IST
सार
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन, वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण करना होगा, अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन, वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण करना होगा, अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में दूसरों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में तमाम तरह की उठापटक के बीच आपको मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें भी इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सत्ता या सरकार से जुड़े किसी मामले को सुलझाते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी बनती बात बिगड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है और उनका मन मौज-मस्ती में लगेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा कम अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर से दूरी या फिर मुलाकात न संभव हो पाने पर मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर साधना करें और यदि संभव हो तो अपनी जेब में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें।
,predictions ,national ,horoscope ,weekly horoscope