{"_id":"6558ce1fa2e21f7f340bcbf1","slug":"saptahik-kark-rashifal-20-26-nov-2023-cancer-horoscope-in-hindi-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (20-26 Nov) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (20-26 Nov) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sat, 18 Nov 2023 09:12 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:12 PM IST
सार
करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगे। इस सप्ताह प्रभावी लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं। इस दौरान घर में मांगलिक या धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर किस्मत मेहरबान नजर आएगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या फिर मनचाहे प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगे। इस सप्ताह प्रभावी लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं। इस दौरान घर में मांगलिक या धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। उपहारों की प्राप्ति होगी।
यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। व्यवसाय में लाभ एवं विस्तार होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उस पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।