फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 15 to 21 July 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (15 to 21 July ): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 15 Jul 2024 09:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 09:53 AM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope : प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 15 to 21 July 2024 Cancer Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपका मन किसी अनजान भय को लेकर ग्रसित रहेगा। कामकाज में अचानक आने वाली अड़चन के चलते मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को उनके परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने पर मन में निराशा और आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगा। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान निकलता हुआ नजर आएगा। खास बात यह कि जीवन से जुड़ी तमाम अड़चनों को दूर करने में आपके शुभचिंतक एवं मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे। 


सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन के साथ सेहत से जुड़ी समस्या भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं। व्यावसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कारोबार में हानि और लाभ दोनों हो सकते हैं। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए आपको धन उधार लेना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर लिंगाष्टकम् का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed