{"_id":"62a5c3938b014a2c127ef378","slug":"saptahik-kark-rashifal-13-to-19-june-2022-weekly-cancer-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 13 Jun 2022 12:11 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:11 AM IST
सार
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय मित्र की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। जिससे घर में खुशियों का महौल बना रहेगा।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय मित्र की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। जिससे घर में खुशियों का महौल बना रहेगा। करियर-कारोबार के सिलसिले की गई यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से निबटाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी और आपकी उन्नति के योग बनेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा के मुताबिक लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा क्योंकि इस दौरान आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और वे आपके काम में अड़चनें डालने की कोशिश करेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद खत्म हो सकता है। जिससे आपकी उलझनें कुछ कम होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ पर्यटन पर निकल सकते हैं। इस दौरान की जाने वाली यात्राएं सुखद साबित होंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।