Cancer Weekly Horoscope ( 11 to 17 November): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Saptahik kark Rashifal:कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।
विस्तार
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह हानि एवं लाभ दोनों का योग लिए हुए है। कहने का तात्पर्य यह है कि इस सप्ताह कारोबार में लाभ तो होगा लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको बेवजह की चीजों पर चाहे-अनचाहे पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आपने किसी कार्य के लिए लोन या उधार लिया है तो उसे चुकाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन करते समय तथा कागज संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस सप्ताह नौकरीपेशा महिलाओं को अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ में सामंजस्य बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरत से ज्यादा बोलने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध एवं दांपत्य संबंध के लिए मौन श्रेयस्कर साबित होगा, वहीं ज्यादा बोलने पर बनती बात भी बिगड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग का दर्शन एवं पूजन तथा शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।