फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 10 To 16 June 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (10 To 16 June): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jun 2024 01:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 01:07 PM IST
सार

 Cancer Weekly Horoscope (10 To 16 June): सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्कता रहेगी। इस दौरान अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा न करें। 

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 10 To 16 June 2024 Cancer Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज रह सकते हैं। कार्यों में मनचाही सफलता या प्रगति न मिल पाने के कारण आपके भीतर निराशा के भाव जग सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्कता रहेगी। इस दौरान अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा न करें अन्यथा आपके विरोधी में उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। इस सप्ताह आपकी स्वजनों और शुभचिंतकों के साथ किसी बात को लेकर दुराव पैदा हो सकता है। इष्टमित्रों के साथ किसी बात को लेकर पैदा हुई गलतफहमी आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।


सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान और खानपान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से उलझने से बचें और किसी भी विवाद को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। यदि आप प्रेम प्रसंग में हैं तो उसका बेवजह का प्रदर्शन न करें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है और यदि आप अभी तक सिंगल हैं और किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed