{"_id":"643148af6f09f5078d0ee745","slug":"saptahik-kark-rashifal-10-16-april-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (10-16 April) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (10-16 April) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 09 Apr 2023 12:26 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:26 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या मनचाही जगह पर तबादले का इंतजार कर रहे थे तो वह खत्म होगा और आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने सहयोगियों, इष्ट मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे आपको उसमें मन मुताबिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज और पार्टी के भीतर सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। परिजन आपके प्रेम का स्वीकार करके उस पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।