Cancer Weekly Horoscope (05 to 11 august): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम कहावत को हर पल याद रखना होगा। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय आने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों से बिल्कुल भी घबराना नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम कहावत को हर पल याद रखना होगा। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय आने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों से बिल्कुल भी घबराना नहीं है बल्कि अपने सतत प्रयास करते हुए उसे पूरा करने का संकल्प निभाना है अन्यथा आपको मंजिल के पास पहुंच कर भी उसे न पा पाने का गम सताएगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने अटके कार्यों को पूरा करने के लिए प्रभावी लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आपका कोई इष्ट-मित्र आपको जीवन की मुश्किलों से उबरने में विशेष मददगार साबित होगा। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान आपको अपने करियर-कारोबार पर ध्यान देने के साथ घर वालों की फरमाइशों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी मानसिक थकान को मिटाने के लिए अचानक से किसी पयर्टन अथवा तीर्थ स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस दौरान आपका मन किसी एकांत पर जाकर कुछ समय बिताने का करेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में आपको कुछ बोलते समय इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरे तक पहुंचता क्या है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। इस सप्ताह पिता अथवा पितातुल्य व्यक्ति का आप पर विशेष आशीर्वाद बरसेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।