फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 3-9 July 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (3-9 July) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 02 Jul 2023 12:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 02 Jul 2023 12:52 PM IST
सार

कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है अन्यथा उन्हें इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 3-9 July 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है अन्यथा उन्हें इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको आलस्य से बचने की जरूरत रहेगी। ऐसे में इस दौरान आप अपने काम को कल पर टालने या किसी दूसरे के जिम्मे करने से बचें, अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।

सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यक्ति के लिए झूठी गवाही देने या फिर नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचें, अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यह समय सेहत की दृष्टि से भी आपके लिए प्रतिकूल कहा जा सकता है। इस दौरान अपनी दिनचर्या और अपना खान-पान सही रखें अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलता नजर आएगा। घर-परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबध में प्रगाढ़ता आएगी। एक दूसरे के प्रति आकर्षण और नजदीकियां बढ़ेंगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार बनेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर उनकी पूजा और ॐ नम: शिवाय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed