{"_id":"671e1dec1ecbf60dd2093e7c","slug":"saptahik-kanya-rashifal-28-october-to-03-november-2024-weekly-horoscope-in-hindi-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (28 October to 03 November): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:33 PM IST
सार
Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि इस सप्ताह आपके द्वारा किये जा रहे प्रयासों का फल मिलने में भले ही थोड़ा विलंब हो लेकिन उसका फल आपको अवश्य प्राप्त होगा। ऐसे में धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है।
सप्ताह के मध्य में किसी योजना अथवा बाजार में फंसा हुआ धन अचानक प्राप्त होने पर आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपका मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों के साथ बातचीत करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपकी परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस दौरान स्वजनों के साथ हुआ मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसके लिए आपको विशेष प्रयास करना होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।