{"_id":"641fdd73a56c13054205c215","slug":"saptahik-kanya-rashifal-27-march-02-april-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (27 March-02 April) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (27 March-02 April) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 26 Mar 2023 11:34 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:34 AM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किए गये किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किए गये किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे। बाजार में आपकी साख भी बढ़ेगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना पूरी होती नजर आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा। जो लोग अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे उन्हें सप्ताह के अंत में किसी बड़ी जगह से आफर आ सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।