{"_id":"6587c5abd4976cfefb0ba760","slug":"saptahik-kanya-rashifal-25-31-dec-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ तथा रिश्ते-नाते की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस सप्ताह आपको किसी के साथ बातचीत करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ तथा रिश्ते-नाते की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस सप्ताह आपको किसी के साथ बातचीत करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस आपको आवेश में आकर किसी को बुरे वचन कहने से बचना चाहिए अन्यथा न सिर्फ आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं बल्कि वर्षों से चले आ रहे संबंध भी टूट सकते हैं या फिर उसमें दरार आ सकती है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो आपको उससे जुड़ी किसी शुभ सूचना अथवा सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यवसायियों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में कुछेक समस्याएं आ सकती हैं। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न होने के कारण आपके जीवन में उदासी छायी रहेगी। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धर्म-अध्यात्म की ओर रमेगा। सप्ताह के अंत में आपको किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने अथवा किसी तीर्थ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।