{"_id":"64bcf901f7a9093c800e5305","slug":"saptahik-kanya-rashifal-24-30-july-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (24-30 July) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (24-30 July) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 23 Jul 2023 03:39 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Jul 2023 03:39 PM IST
सार
बिजनेस करने वालों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। मार्केट में फंसे धन को निकालने में भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या राशि
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को जहां कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति से जूझना पड़ेगा। बिजनेस करने वालों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। मार्केट में फंसे धन को निकालने में भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी भूमि या भवन को लेने की योजना बना रहे हैं तो इससे संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी जेब और उससे जुड़े कागजात जरूर ठीक से देख लें।
सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत और संबध दोनेां के लिए थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है। इस दौरान आपको जहां स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं तो वहीं किसी बात को लेकर भाई या बहन के साथ तकरार हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान पढ़ाई हो या फिर और कोई कार्य आधे-अधूरे मन से करने की गलती न करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और अपने घर में सामंजस्य बिठाने में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।