{"_id":"6558da7f8408a7e048085a09","slug":"saptahik-kanya-rashifal-20-26-nov-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sat, 18 Nov 2023 09:17 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:17 PM IST
सार
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के लोग बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। यह सप्ताह थोक कारोबारियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सप्ताह के शुरुआत में ही करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप लंबे समय से किसी काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह योजना शुभचिंतकों और परिजनों के सहयोग से पूरी हो जाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के लोग बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। यह सप्ताह थोक कारोबारियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
सप्ताह के मध्य में आपको किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपका प्रभावी व्यक्तियों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा और उनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है। खास बात यह कि इस ऐसे सौदे में आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को विशेष पद, पुरस्कार या सम्मान मिलने का योग बनेगा। प्रेम संबंध के लिए यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गणपति साधना करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र और धन का दान करें।