फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 13-19 March weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (13-19 March) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 12 Mar 2023 10:53 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 12 Mar 2023 10:53 AM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनकी जिद या फिर कहें उनका अभिमान किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 13-19 March weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनकी जिद या फिर कहें उनका अभिमान किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन किसी भी मसले का हल ढूढ़ते समय क्रोध और अभिमान करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में छोटे  भाई-बहन से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। इस दौरान किसी भी समस्या को सुलझाते समय संवाद का सहारा लें और अपने शुभचिंतकों की राय की अनदेखी न करें। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको आपके लक्ष्य से भटकाने के लिए आपको इधर-उधर की चीजों में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में उनकी छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है या फिर आपके सिर पर अनचाही जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको बाजार में फंसे धन या कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना को लेकर जल्दबाजी करने से बचें और इस संबंध में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। प्रेम प्रसंग से सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की जरूरतों और भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed