फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 11 to 17 November 2024 weekly Horoscope in hindi

Virgo Weekly Horoscope (11 to 17 November): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपका भाग्य चमकता हुआ नजर आएगा। 

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 11 to 17 November 2024 weekly Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्या राशि 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपका भाग्य चमकता हुआ नजर आएगा। आप घर और बाहर दोनों जगह अपना प्रभुत्व जमाते हुए नजर आएंगे और खास बात ये कि लोग आपकी बातों को पूरी तरह से मानेंगे। नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी पहल करते हुए अपने सीनियर का दिल जीतने में कामयाब हो सकते हैं। काम को तेजी से निबटाते हुए समय पर पूरा करने के कारण ऑफिस में जहां आपकी धाक जमेगी, वहीं आप कुछ लोगों की आंख में किरकिरी बनेंगे। ऐसे में अपना काम दूसरों के भरोसे बिल्कुल न छोड़ें और विरोधियों से सतर्क रहें।

कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपका आर्थिक लाभ बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी जीत मिल सकती है। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से शुभ है। माता-पिता का आप पर पूरा आशीर्वाद बरसेगा। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी इच्छाओं का पूरा सम्मान करेगा। 

विज्ञापन

 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed