Virgo Weekly Horoscope (10 to 16 March): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Virgo Weekly Horoscope: इस दौरान आपको कारोबार से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी के साथ वाद-विवाद होने के कारण मन खिन्न रहेगा। किसी व्यक्ति के द्वारा कही गई कड़वी बात से आपको मन को ठेस लग सकती है। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी भावनाओं और मन पर नियंत्रण रखना होगा। कन्या राशि के जातकों को किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। इस सप्ताह धन से जुड़े फैसले एवं खर्च खूब सोच-समझकर करें। जमापूंजी का सही तरीके से उपयोग करें अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।
Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाहे परिणाम के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। जीवन के कठिन समय में लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपका संबल बनेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।
Surya Gochar 2025: सूर्य का गुरु की राशि मीन में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
उपाय: प्रतिदिन श्वेतार्क गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।